फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many died when a car falls into a drain in Bakshi Ka talab in Lucknow.

Lucknow: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 27 Dec 2022 12:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, बख्शी का तालाब (लखनऊ) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Dec 2022 12:45 AM IST
सार

बख्शी का तालाब में एक कार के नाले में गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
many died when a car falls into a drain in Bakshi Ka talab in Lucknow.
घटनास्थल का मुआयना करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में सैरपुर के नरहरपुर गांव के पास शनिवार देर रात सरकारी नंबर की कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई। हादसे में पांच लोग डूब गए। इनमें से चार की मौत हो गई, पांचवें का इलाज चल रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। डीएम और पुलिस अधिकारियों को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सैरपुर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राइवर अमरनाथ यादव का बेटा जानकीपुरम के वशिष्ठपुर निवासी संदीप यादव (30) शनिवार रात कार से घूमने निकला था। उसके साथ मड़ियांव के गायत्रीनगर का निखिल शुक्ला (30), मड़ियांव ककौली बड़ी खुदान का अंकित श्रीवास्तव (28), मड़ियांव की श्रीनगर कॉलोनी का राकेश यादव (28) व मड़ियांव के भरतनगर का सत्यम पांडेय थे। आईआईएम रोड पर नरहरपुर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। कोहरे के चलते देर रात हुए इस हादसे का किसी को पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राहगीरों के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने पांचों को निकाला। सत्यम की हालत स्थिर देख पास के निजी अस्पताल भिजवाया गया। संदीप, निखिल शुक्ला, अंकित, राकेश को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। संदीप के पिता अमरनाथ ने यह सरकारी नंबर की कार नीलामी में खरीदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - मदरसों में शुक्रवार को ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश, 2023 का कैलेंडर जारी किया


ये भी पढ़ें - हजरत इमाम हुसैन का नाम पाठ्यक्रम में शामिल करे सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र




रात में पिता थाने गए, पर नहीं हुई कोई कार्रवाई 
वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मैनेजर देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि बेटा निखिल चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर था। शनिवार सुबह नौ बजे वह बाइक से ऑफिस के लिए निकला था। रात करीब 9.30 बजे मां सीमा ने फोन किया तो निखिल ने कृष्णानगर के कस्टमर के घर विजिट कर एक घंटे में आने की बात कहकर फोन काट दिया। करीब 10.30 बजे कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद था। कई बार कॉल करने पर भी उससे संपर्क नहीं हो सका। इस पर देवेंद्र रात दो बजे मड़ियांव थाने गए। इस पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कृष्णानगर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर लौटा दिया। परिवारीजन का आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती। निखिल की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी प्रियंका और डेढ़ साल का बेटा है।

पूरी रात खिड़की से गर्दन बाहर निकाले रहा सत्यम
एडीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर के मुताबिक सत्यम कार में पीछे दाहिने तरफ  की सीट पर बैठा था। हादसे के बाद उसने खिड़की खोल कर गर्दन बाहर निकाल दी। पूरी रात वह ऐसे ही रहा। हालांकि, नाले का पानी ठंडा होने से किसी को आवाज तक नहीं दे सका। पुलिस के मुताबिक जहां हादसा हुआ रात में उस तरफ कोई आता-जाता नहीं है। केवल वाहन से ही लोग निकलते हैं। पूछताछ में सत्यम ने बताया कि संदीप सभी को लेकर मौसी के बेटे से मिलने नरहरपुर गांव गया था। लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि कार का दरवाजा न खुलने से सभी अंदर फंसे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed