{"_id":"5c71258ebdec220c2959ea3c","slug":"many-bsp-leaders-with-former-minister-devender-chillu-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में प्रियंका मैजिक जारी, बसपा के पूर्व मंत्री सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में प्रियंका मैजिक जारी, बसपा के पूर्व मंत्री सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल
Sat, 23 Feb 2019 04:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन के साथ ही कांग्रेस के दिन बदलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र चिल्लू व रिटायर्ड आईएएस राम विशाल मिश्रा अपने सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसके पहले गुर्जर बिरादरी के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता जोश से भरे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी क्षमता से यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा था कि हम प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेंगे इसके लिए प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस महासचिव सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है।
कांग्रेस को सपा-बसपा गठबंधन में जगह नहीं मिली है। हालांकि, गठबंधन ने अमेठी व रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।