फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many BJP leaders want modi is not a good pm candidate says akhilesh

'मोदी नहीं बनें PM, ऐसा भाजपाई भी चाहते हैं'

Sat, 19 Apr 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Apr 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
many BJP leaders want modi is not a good pm candidate says akhilesh

शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव ने न सिर्फ उमा भारती के बयान पर पलटवार किया, बल्कि भाजपा से जुड़ा एक बड़ा खुलास भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा के बहुत सारे नेता नहीं चाहते थे कि आरएसएस और विहिप द्वारा प्रायोजित नेता प्रधानमंत्री बने।

वे कह रहे हैं, किसी की हवा नहीं है, लहर पार्टी की है। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि सच तो यह है कि भाजपा के कई नेता सपा के संपर्क में आना चाहते हैं।

विज्ञापन

ऐसे बयान लोकतंत्र के लिए खतरा

many BJP leaders want modi is not a good pm candidate says akhilesh

सपा के कई विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं, उमा के इस बयान पर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने आखिकार चुप्पी तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के ऐसे बयान लोकतंत्र के लिए खतरा है।

विधायकों से संपर्क में रहने और लोकसभा चुनाव बाद प्रदेश सरकार गिराने संबंधी कल्याण सिंह और उमा भारती के बयानों को निर्वाचन आयोग को संज्ञान में लेना चाहिए और उन पर पाबंदी लगानी चाहिए।

भाजपा के कई नेता सपा कार्यालय आए

many BJP leaders want modi is not a good pm candidate says akhilesh

शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते समय सीएम ने कहा कि भाजपा के दो वरिष्ठ नेता सपा विधायकों के संपर्क में होने और सरकार गिराने की बातें कर रहे हैं। एक ने 60, दूसरे ने 40 विधायक संपर्क में बताए।

क्या उनके संपर्क में भी कुछ भाजपा नेता है ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह गिनती नहीं बताएंगे।

पढ़ें- राजनाथ दरकिनार, उमा फिर बोलीं जाएगी SP सरकार

आज ही एक बड़े नेता ने संपर्क किया था। उन्होंने चुटकी ली, कई नेता तो पार्टी ऑफिस भी आए, लेकिन आप लोगों (मीडिया) की नजर में नहीं पड़ सके?

विज्ञापन

क्या कहा था उमा ने

many BJP leaders want modi is not a good pm candidate says akhilesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा केंद्र में सरकार बनने पर भी सूबे की सपा सरकार से कोई छेड़छाड़ न करने की घोषणा के बावजूद अन्य नेता अपने बयानों पर कायम हैं।

वे अब भी दावा कर रहे हैं कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर सूबे की सरकार नहीं बचेगी।

उमा भारती ने मंगलवार को झांसी में दावा किया कि विभिन्न दलों के 150 विधायक सूबे की मौजूदा सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed