फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mansoon ll knock the door by 22 june in lko

लखनऊ में 22 तक मानसून के दस्तक देने के आसार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mansoon ll knock the door by 22 june in lko
लखनऊ। जून महीने की शुरुआत में मौसम भले ही नरम चल रहा हो और बरसात हुई हो, लेकिन मौसम विज्ञानियों ने 22 जून तक राजधानी में मानसून के दस्तक देने के आसार जताए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त के मुताबिक, देश में मानसून की आमद हो चुकी है और अभी यह सामान्य व्यवहार दिखा रहा है। अगर यह सामान्य रफ्तार से बढ़ता रहा तो 20 जून के आसपास प्रदेश में और 22 के आसपास राजधानी में दस्तक दे सकता है। कई बार स्थानीय मौसम परिवर्तन या बंगाल की खाड़ी में पैदा होने वाले मौसमी बदलाव भी मानसून की रफ्तार को प्रभावित करते हैं। जेपी गुप्त ने बताया कि एक जून तक मानसून देश में आ जाता है। प्रदेश में 15 जून और लखनऊ में 18 जून आने की सामान्य तारीख है। इसमें चार दिन आगे-पीछे का अनुमानित समय भी जोड़ते हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पांच सालों में राजधानी में मानसून की आमद देखी जाए तो 21 से 29 जून के बीच हुई है। वर्ष 2015 में मानसून 25 जून को पहुंचा, 2016 में 21 जून को, 2017 में 29 जून को, 2018 में 27-28 जून को और 2019 में 24-25 जून को मानसून ने दस्तक दी। वर्ष 2014 में मानसून 1 जुलाई को शहर आया था। 2013 ऐसा साल रहा जब मानसून समय से दो दिन पहले 16 जून को पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed