फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mansi defeated her disability and took the field with courage.

Lucknow News: दिव्यांगता को हराकर मानसी ने हौसले से मार लिया मैदान

Thu, 13 Feb 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mansi defeated her disability and took the field with courage.
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
लखनऊ। हौसले मजबूत हों तो किसी भी बाधा को मात दिया जा सकता है। राजकीय बालिका पॉलीटेक्निक में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान की आईटी डिप्लोमा की छात्रा मानसी परिहार ने यह कर दिखाया है। हाथ और पैर से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हौसले की दौड़ लगाई और 15 छात्राओं को पीछे छोड़कर शानदार जीत दर्ज की। पॉलीटेक्निक में चले रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन संस्थान के आईटी, इलेक्ट्राॅनिक्स, ऑफिस मैनेजमेंट, पीजीडीसीए सहित अन्य डिप्लोमा कोर्स से 250 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कुर्सी रेस, जैवलिन थ्रो और दौड़ में छात्राओं ने खूब जोर आजमाया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता के बीच छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। जेएल पटेल, एसपी सिंह, रोमा चौरसिया, शिंजीनी यादव, राघवेंद्र व अन्य शिक्षकों ने छात्राओं के हौसले को टूटने नहीं दिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दौड़, जैवलिन थ्रो और कुर्सी रेस में मानसी का प्रदर्शन बेहतर रहा। तीनों मुकाबलों में मानसी परिहार प्रथम, जबकि कुमुद पाल द्वितीय स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस में खुशी कुमारी प्रथम और भावी श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान मिला। बैडमिंटन में अर्चना को प्रथम, जिज्ञासा गुप्ता को द्वितीय और खुशी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed