फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   manoj rupda will be honoured with kathakram samman

पिछड़ों का दर्द शब्दों में पिरोने वाले मनोज रूपड़ा को कथाक्रम सम्मान

Fri, 05 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
manoj rupda will be honoured with kathakram samman
मनोज रूपड़ा
समाज की पीड़ा शब्दों में उतारने वाले लेखक व कथाकार नागपुर के मनोज रूपड़ा को इस बार का आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान दिया जाएगा। 18 नवंबर को राजधानी में होने वाले कथाक्रम में उन्हें 15 हजार रुपये धनराशि, सम्मान चिह्न व पत्रक से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन


कथाक्रम संयोजक शैलेंद्र सागर ने बताया कि कथाक्रम सम्मान समिति ने मनोज को यह सम्मान दिए जाने पर सहमति बनाई। समिति में शैलेंद्र के अलावा वरिष्ठ कहानीकार शिवमूर्ति, लेखिका रजनी गुप्त, रंगकर्मी राकेश शामिल रहे। सम्मान 18 नवंबर को लखनऊ में होने वाले कथाक्रम के तहत होगा।
विज्ञापन


दिसंबर 1963 को जन्मे मनोज रुपड़ा हिंदी के कथाकार हैं। वह तीन दशकों से भी अधिक समय से आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े लोगों के स्वप्न, संघर्ष और पीड़ा को अपने लेखन में पिरोते आए हैं। उनके तीन कहानी संग्रह दफन और अन्य कहानियां, साज-नासाज, व टावर ऑफ लाइसेंस के साथ ही दो उपन्यास प्रति संसार और काले उपाध्याय प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed