फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manoj Muntshir speaks about the dialogue of Adipurush.

आदिपुरुष: संवादों को चीप बताने से नाराज मनोज बोले- कुछ लोगों को थिएटर में जय श्रीराम के नारे लगने से आपत्ति

Sun, 18 Jun 2023 10:38 AM IST
ishwar ashish रमाकांत तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
रमाकांत तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jun 2023 10:38 AM IST
सार

मनोज मुंतशिर का कहना है कि 'आदिपुरुष' रामायण से प्रेरित जरूर हैं लेकिन हमने रामायण नहीं बनाई है। हमने रामायण के युद्ध काल का छोटा सा हिस्सा लिया है फिल्म रामायण से प्रेरित है रामायण नहीं है।

विज्ञापन
Manoj Muntshir speaks about the dialogue of Adipurush.
मनोज मुंतशिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

''तेरी मिट्टी में मिल जावां..'' जैसे गीत लिखकर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले मनोज मुंतशिर फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर जमकर आलोचना का सामना कर रहे हैं। फिल्म के संवादों को चीप (सस्ता) बताया जा रहा है। शनिवार की शाम मनोज मुंतशिर ने फ़िल्म को लेकर उठने वाले सारे सवालों पर फोन पर अपनी सफाई पेश की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा इस फिल्म में कहीं भी भारतीय संस्कृति का मजाक नहीं उड़ाया गया है। न ही किसी असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया है। एक ही पोस्ट हजारों टि्वटर हैंडल से वायरल हो रही है। इससे साफ है कि सिर्फ उन्हें टारगेट किया जा रहा है। थियेटर में लगने वाले जयश्री राम के नारों से लोगों को आपत्ति है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर हाल में गांवों को मिले 18 घंटे बिजली, छह घंटे के रोस्टर में शामिल होगा कटौती का वक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बनेगा आत्मनिर्भर: राजनाथ सिंह का ऐलान, UP में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक का होगा निर्माण


उन्होंने कहा कि फ़िल्म के संवाद को जान-बूझकर ऐसा लिखा गया है जो आज की पीढ़ी की समझ में आसानी से आ सके। बाबा तुलसीदास कहते हैं कि नाना भांति राम अवतारा, रामायण शत कोटि अपारा। राम के अवतार के सैकड़ों पहलू हैं और सैकड़ों तरीके से रामायण सुनाई जा सकती है।

'बच्चे-बच्चे को राम से जोड़ने का मकसद था'

मनोज ने कहा कि रामकथा का पहला मकसद है उसे लोगों तक दूर-दूर पहुंचाना। हमारा मकसद भी 10-12 साल के बच्चों तक को सामान्य बोलचाल की भाषा के जरिये मर्यादा पुरुषोत्तम राम से जोड़ना था। एक बात और, सिर्फ हनुमान जी के संवाद पर ही बात क्यों हो रही है। लोगों को भगवान श्रीराम के संवादों पर भी बात करनी चाहिए। दूसरी बात हम रामायण से प्रेरित जरूर हैं लेकिन हमने रामायण नहीं बनाई है। हमने रामायण के युद्ध काल का छोटा सा हिस्सा लिया है फिल्म रामायण से प्रेरित है रामायण नहीं है। फ़िल्म के गीतों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। गीतों को सौ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed