{"_id":"6155d0c28ebc3eb5dc29bef1","slug":"manish-gupta-murder-case-mayawati-demands-cbi-probe-into-gorakhpur-episode","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड : मायावती ने की गोरखपुर प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड : मायावती ने की गोरखपुर प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग
Thu, 30 Sep 2021 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Sep 2021 08:29 PM IST
सार
गोरखपुर में कानपुर निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कानपुर निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि यूपी सीएम के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस द्वारा तीन व्यापारियों के साथ होटल में बर्बरता की गई। इसमें एक की मौत के प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस वालों को बचाने के लिए मामले को दबाने का प्रयास घोर अनुचित है।
घटना की गंभीरता एवं इस परिवार की व्यथा को देखते हुए इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है। मायावती ने कहा कि आरोपी पुलिस वालों के विरुद्घ पहले हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं करना और फिर जनाक्रोश के कारण मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न कराना सरकार की नीयत व नीति दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। सरकार पीड़िता को न्याय दे।