फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manhandling with employees of Abhinandan Lodha group in Ayodhya.

Ayodhya: रियल स्टेट कंपनी के कर्मियों से मारपीट में पांच गिरफ्तार, जमीन पर कब्जेदारी को लेकर हुआ विवाद

Tue, 17 Sep 2024 06:34 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Sep 2024 06:34 AM IST
सार

कोतवाली अयोध्या के तिहुरा माझा में एक रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारियों ने जमीन कब्जाने को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पांच को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Manhandling with employees of Abhinandan Lodha group in Ayodhya.
वायरल हुआ मारपीट का वीडियो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली अयोध्या के तिहुरा मांझा क्षेत्र में जमीन पर कब्जेदारी के दौरान एक रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारी हरियाणा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी ने राम आशीष यादव के खेत की जमीन को लेने के लिए रजिस्ट्री कराई थी। इस जमीन पर पिलर लगाकर कब्जा करने के लिए वह 12 सितंबर की दोपहर लगभग 12 बजे अन्य कर्मचारियों के साथ गए और और पिलर लगाया जा रहा था। पूर्व से ही इस जमीन पर रामरूप माझी ने कब्जा किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  नया इतिहास रचेगा यूपी, इतने हजार अभ्यर्थियों को एक साथ प्रशिक्षण देगी पुलिस; महिला सिपाही...


इस बीच रमेश माझाी, रवीश माझी, दीपक माझी, धर्मेंद्र माझी, विजय माझी, राजेश माझी,कुलदीप माझी, गोलू माझी और अरविंद माझी पहुंचे और मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से उन्होंने सिर पर पीछे से डंडे से वार कर दिया जिससे उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। बाद में वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

कोतवाल अयोध्या मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed