फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maneka gandhi on two day tour of sultanpur, direct interact with public

यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर विपक्ष का हंगामा मनगढ़ंत : मेनका गांधी

Wed, 30 Oct 2019 09:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 30 Oct 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
maneka gandhi on two day tour of sultanpur, direct interact with public
सुल्तानपुर में पदयात्रा के दौरान मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद मेनका गांधी ने यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे हंगामे को मनगढ़ंत बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सभी तो कश्मीर जा रहे हैं। भारतीय सांसदों को कश्मीर जाने से किसने रोका है। उन्होंने बुधवार को शहर में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर मनगढ़ंत अफवाह फैला रहा है। शाहगंज चौराहे पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम रूप देकर उनके सपनों को साकार किया है। हम सभी लोगों ने  प्रधानमंत्री की आज्ञा का पालन करते हुए एक महीने तक गांधी संकल्प पदयात्रा को शान से चलाया। उन्होंने पदयात्रा के लिए पार्टी नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन


मेनका गांधी ने कहा कि दो अक्तूबर से शुरू हुई गांधी संकल्प पदयात्रा में पार्टी के लोगों ने ज्यादा मेहनत की है। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 150 किमी से अधिक यात्रा की। पदयात्रा से लोगों के जुड़ाव से पार्टी मजबूत हुई है। इसके पहले लखनऊ से सड़क मार्ग से सुबह शास्त्रीनगर पहुंचकर उन्होंने गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में शामिल होकर उन्होंने नागरिकों को महात्मा गांधी के आदर्श व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इन जगहों से होकर निकली पदयात्रा

सांसद की अगुवाई में पदयात्रा दरियापुर, बाधमंडी, राहुल चौराहा, लालडिग्गी, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, आंबेडकर पार्क, आजाद पार्क, जिला अस्पताल, मालगोदाम होते हुए ठठेरी बाजार पहुंची। यात्रा में उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, सिंगल प्लास्टिक मुक्त भारत, पौधरोपण व स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

पदयात्रा में मेनका गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, चंद्रशेखर आजाद, आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शहर में छह किमी पदयात्रा की। शाम को सांसद ने धनपतगंज ब्लॉक के धमसा देवी मंदिर में चल रहे भागवत कथा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। परिसर में पौधरोपण भी किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सांसद सरदार पटेल की जयंती पर पार्टी की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed