फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maneka gandhi arrives in sultanpur, direct interact will people of two derzon villages

कश्मीर में माहौल बनाने नहीं बल्कि बिगाड़ने जा रहे हैं राहुल गांधी: सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी

Sat, 24 Aug 2019 07:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 24 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
maneka gandhi arrives in sultanpur, direct interact will people of two derzon villages
सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

कश्मीर मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर जबरदस्त हमला बोला। राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर जा रहे प्रमुख विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मेनका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक परिपक्वता व धैर्य का परिचय देना चाहिए। धीरे-धीरे कश्मीर में सब ठीक हो जाएगा।  जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद शनिवार को शहर के बस स्टेशन के पास पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं।

विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रमुख विपक्षी नेताओं के कश्मीर दौरे पर उन्होंने कहा कि वे वहां का माहौल बनाने नहीं बल्कि बिगाड़ने जा रहे हैं। राज्यपाल ने जब मना किया है तो उन्हें वहां बाद में जाना चाहिए था। उनके जाने से स्थितियां गड़बड़ होंगी।
विज्ञापन


सवाल-जवाब के दौरान सांसद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई का समर्थन किया। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को उचित ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया की चिंता नहीं करनी चाहिए। सरकार को प्रत्येक भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद वे कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के लिए निकल गईं।

सीएचसी के डॉक्टर के नहीं मिलने पर भड़कीं मेनका

सांसद मेनका संजय गांधी ने शनिवार को जिले के 17 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लखनऊ के रास्ते अलीगंज कस्बे में पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे दोस्तपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. रत्नाकर के नहीं मिलने एवं अव्यवस्था पर वे बिफर गईं।

मरीजों एवं तीमारदारों ने सांसद को बताया कि यहां चिकित्सक महीने में दो दिन ही आते है। सीएचसी के प्रसाधन में पानी तक नहीं आता है। सांसद ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही डीएम सी. इंदुमती से फोन पर बात की। उन्होंने डीएम को दोस्तपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण कराते हुए चिकित्सक रत्नाकर के नहीं मिलने एवं अव्यवस्था मिलने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके बाद रतनपुर बारी सहिजन में कैथी जलालपुर में छात्रों को ड्रेस वितरित करते हुए पौधरोपण किया। क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए लोगों को संबोधित किया। साथ ही विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्घता जताई। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, बबिता तिवारी, जयप्रकाश उपाध्याय, श्रवण मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर जताया शोक

अखंडनगर दौर के दौरान रतनपुर बारी सहिजन गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मेनका गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली काबिल, अच्छे व गुणवान व्यक्ति थे। कम समय में उन्होंने देश के लिए बड़ा काम किया। जेटली के निधन से पार्टी को झटका लगा है। उन्होंने जेटली के परिवार के साथ अपनी सहानुभूति जताई। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed