फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mandals allocated to Information Commissioners.

Lucknow : हाईकोर्ट की तर्ज पर सूचना आयोग में होगा वादों का आवंटन व सुनवाई, सूचना आयुक्तों को मंडल आवंटित

Mon, 18 Mar 2024 09:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Mar 2024 09:12 PM IST
सार

यूपी के नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को कार्यभार सौंप दिया गया है। 13 मार्च को मुख्य सूचना आयुक्त के साथ 10 सूचना आयुक्तों ने शपथ ली थी।

विज्ञापन
Mandals allocated to Information Commissioners.
शपथ लेने के बाद सूचना आयुक्त (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य सूचना आयोग में ऑनलाइन शिकायतें लिए जाने के साथ ही जल्द ही हाईकोर्ट की तर्ज पर वादों का सदस्यों के बीच आवंटन व वादों की सुनवाई भी ऑनलाइन की जाएगी। नई टीम के काम संभालने के साथ ही इस दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई हैं। वहीं पुराने वादों के निस्तारण के लिए सूचना आयुक्तों के बीच में काम के बंटवारे का संशोधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


आयोग में पांच जनवरी से शिकायत व अपील ट्रैकिंग प्रणाली से जुड़ा एक नया साफ्टवेयर शुरू किया गया है। इसके तहत शिकायतों व द्वितीय अपीलों की ई-फाइलिंग, अपीलकर्ता के द्वारा दिए गए विकल्प के अनुसार शिकायतों का हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन) में सुनवाई की व्यवस्था की जा रही है। आयोग में भी हाईकोर्ट की तर्ज पर वादों का आवंटन व सुनवाई ऑनलाइन करने की तैयारी है। इसके लिए कार्य आवंटन का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले अब तक के वादों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह पूर्व जारी कार्य आवंटन में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा के पास राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय व लोक शिकायत कार्यालय, मुख्य सचिव, गृह, प्रशासनिक सुधार, नियुक्ति, कार्मिक, चिकित्सा शिक्षा समेत 17 विभाग व तीन आयोग, लोकायुक्त कार्यालय, उच्च न्यायालय, सभी न्यायाधीश व अधीनस्थ न्यायालय का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों को मिले यह मंडल
राज्य सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह को आगरा व आजमगढ़ मंडल, लखनऊ मंडल का उन्नाव जिला दिया गया है। गिरिजेश कुमार चौधरी को कानपुर मंडल, डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री को गोरखपुर व देवीपाटन मंडल, पदुम नारायण द्विवेदी को लखनऊ मंडल में लखनऊ व सीतापुर, स्वतंत्र प्रकाश को अलीगढ़, वाराणसी व बस्ती मंडल, मोहम्मद नदीम को मुरादाबाद मंडल का मुरादाबाद, अमरोहा व संभल, राजेंद्र सिंह को झांसी व बरेली मंडल, लखनऊ मंडल का हरदोई जिला आवंटित किया गया है। शकुंतला गौतम को अयोध्या, मिर्जापुर व मुरादाबाद मंडल का बिजनौर व रामपुर, लखनऊ मंडल का लखीमपुर जिला, राकेश कुमार को प्रयागराज मंडल, सहारनपुर मंडल व लखनऊ मंडल का रायबरेली जिला, वीरेंद्र प्रताप सिंह को मेरठ व चित्रकूट मंडल और अलग-अलग विभाग भी आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed