फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man who stolen rupees from block pramukh's car arrested.

पूर्व ब्लाक प्रमुख को उनके नौकर ने ही बनाया था शिकार, गाड़ी से उड़ा दिए थे 10 लाख रुपये, गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 03:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 23 Feb 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
man who stolen rupees from block pramukh's car arrested.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : amar ujala

रायबरेली के पूर्व ब्लाक प्रमुख की कार से उनके नौकर ने ही 10 लाख रुपये उड़ा दिए थे। सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने आरोपी आनंद मिश्रा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस ने आठ लाख रुपये सहित एक मोबाइल फोन व एक सोने की चेन बरामद की है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ के हजरतगंज में रायबरेली के पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह की कार से 10 लाख रुपये चुरा लिए गए थे। जिस पर उमेश ने लखनऊ के एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


मामले में एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना हजरतगंज व साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने एक लड़की को भगाकर शादी की थी। जिसके बाद घर गृहस्थी का सामान इकट्ठा करने के लिए चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed