फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man tries to killed his aunt in barabanki

मामी से करना चाहता था शादी, नहीं मानी तो काटा गला

Tue, 06 Oct 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Tue, 06 Oct 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
man tries to killed his aunt in barabanki

महिला ने शादी से मना किया तो उसके भांजे ने सोमवार सुबह चाकू से हमला कर उसका गला काट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकला। पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी वसुंधरा (40) पत्नी स्व. कमला यादव सोमवार की सुबह खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में मिले महिला के भांजे ननकू यादव निवासी कोठीडीह ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


अचानक हुए इस हमले से घबराकर महिला जमीन पर गिर गई। युवक ने उसके गले पर वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। यही नहीं हमलावर ने महिला की साड़ी से उसका गला भी कसने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन महिला का शोर सुन आस पास के ग्रामीणों को दौड़ने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत चिंताजनक है।

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ महिला पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी अपने घर से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की बात कही जा रही है।

विवाह करने का दबाव बना रहा था भांजा

man tries to killed his aunt in barabanki

पीड़िता वसुंधरा यादव ने बताया कि उस पर जानलेवा हमला करने वाला भांजा ननकू यादव पुत्र रमेश यादव उसका टैंपो चलाता था। वसुंधरा के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था जिससे वह घर में अकेली ही रहती थी।

टैंपो चलाने के चलते भांजा ननकू अपनी मामी के साथ ही रहता था। महिला ने बताया कि उसका भांजा उससे विवाह करने का दबाव बना रहा था जिससे वह मना कर रही थी। इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह जब महिला खेत की तरफ गई तो भांजे ने चाकू से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया।

यही नहीं आरोपी ने महिला का गला भी कसने का प्रयास किया। ओबरी गांव निवासी एक महिला खेत की तरफ जा रही थी तभी उसके भांजे ने उस पर चाकू से हमला किया है। शहर कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है, महिला का गला कट गया है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले की जांच में पता चला है कि महिला ने अपने भांजे को टैंपो चलाने से मना किया था जिसके चलते यह वारदात हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता के साथ उसका भांजा विवाह करना चाहता था कि नहीं इस बात के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed