{"_id":"5e9af1fe8ebc3e774d53b782","slug":"man-tried-to-sexual-assault-with-a-nurse-in-kgmu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में नर्स से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में नर्स से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी निलंबित
Sat, 18 Apr 2020 06:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
केजीएमयू ट्रामा सेंटर में तैनात नर्स से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कुलसचिव ने आरोपी को निलंबित कर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से अटैच कर दिया है। मामले की जांच फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष और विशाखा कमेटी अध्यक्ष प्रो. सुनीता तिवारी को सौंपी गई है।
ट्रॉमा सेंटर के जनरल सर्जरी विभाग के तहत आरएसओ वार्ड है। यहां संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स का आरोप है कि वह 27 मार्च को ड्यूटी पर आई और नर्सिंग स्टेशन पर मरीजों से जुड़ा काम निपटा रही थी।
इसी दौरान वार्ड इंचार्ज ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींचने लगा। खुद को किसी तरह छुड़ाकर वह भाग निकली। उसने वार्ड इंचार्ज की हरकतें मोबाइल में कैद करने की कोशिश भी की।

Trending Videos
आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि जब वह मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीन लिया। किसी से शिकायत करने पर नौकरी से निकलवाने की भी धमकी दी।
पीड़िता ने पांच अप्रैल को कुलसचिव से शिकायत की। कुलसचिव ने आरोपी को निलंबित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
पीड़िता ने पांच अप्रैल को कुलसचिव से शिकायत की। कुलसचिव ने आरोपी को निलंबित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।