{"_id":"5e99cacd8ebc3e77360e5d4c","slug":"man-travelled-for-850-km-to-balrampur-for-his-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी करने के लिए 850 किमी साइकिल चलाकर बलरामपुर पहुंचा युवक, किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी करने के लिए 850 किमी साइकिल चलाकर बलरामपुर पहुंचा युवक, किया गया क्वारंटीन
Fri, 17 Apr 2020 08:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना से साथियों के साथ छह दिन तक लगातार साइकिल चलाकर बलरामपुर पहुंचे युवक को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से क्वारंटीन कर दिया है। युवक की शादी के अरमान भी पूरे नहीं हुए। युवक गांव के ही तीन साथियों के साथ क्वारंटीन की अवधि काट रहा है। अब वह अपनी शादी का अरमान बाद में पूरा करेगा।
विज्ञापन
यह मामला महराजगंज जनपद के पिपरा रसूलपुर निवासी सोनू कुमार चौहान का है। सोनू की गत 15 अप्रैल को शादी होनी थी। सोनू ने बताया कि एक अप्रैल को गांव और आसपास के 11 साथियों के साथ लुधियाना पंजाब से साइकिल लेकर गांव के लिए निकले। यह लोग लुधियाना में टाइल्स लगाने का काम करते थे। काम बंद होने पर यह लोग अपने घर जाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
सोनू ने बताया कि उनकी शादी बीते 15 अप्रैल को गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर तय हुई थी। शादी में आने के लिए उन्होंने ट्रेन का रिजर्वेशन भी कराया था। लॉकडाउन होने के कारण ट्रेन बंद हो गई तो वह साथियों के साथ साइकिल से ही घर चल दिए। छह अप्रैल को यह लोग गोंडा पहुंचे तो वहां इनके सात साथियों को प्रशासन ने रोक लिया। एक ही गांव के सोनू, दिलीप, वीरेंद्र व राकेश बलरामपुर होते हुए गांव के लिए चल पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos
अगर घर पहुंचते तो कर लेते शादी
बलरामपुर शहर में घुसते ही प्रशासन ने इन्हें रोक लिया और थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद यहीं पर क्वारंटीन कर दिया। सोनू का कहना है कि यदि वह घर पहुंच गए होते तो दो-चार लोगों के साथ ही जाकर शादी की रस्म पूरी कर लेते।