फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man sets fire to daughter in law for dowry

दादी ने कहा, इस बहू को जला दो करा दूंगी दूसरी शादी

Mon, 28 Sep 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
man sets fire to daughter in law for dowry

फैजाबाद के रानोपाली क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। लपटों में घिरी विवाहिता व उसके बच्चों ने गुहार लगाई तो आसपास के लोग जमा हो गए और महिला को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मौजूद बच्चे ने बताया कि दादी उसकी मां को जलाने और पिता की दूसरी शादी कराने की बात दादा से कह रही थीं। इस पर दादा ने अम्मी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंच विवाहिता का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन


बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित मखौड़ा नेवरी निवासी वसीर का परिवार बीते कई साल से अयोध्या के रानोपाली चौकी क्षेत्र स्थित खरगा बगिया में पट्टे की जमीन पर आवास बनाकर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में वसीर के अलावा उनकी पत्नी जनतुलै निशा तथा बेटा मुस्तफा, बहू नजबुल और उसके चार बच्चे इसी आवास में रहते हैं। रविवार की दोपहर में विवाहिता तथा उसके बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि नजबुल आग की लपटों से घिरी हुई है।

जानें, क्या बोला बच्चा

man sets fire to daughter in law for dowry

इस पर लोगों ने किसी तरह आग बुझा गंभीर झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़ भाग गए। जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता के साथ मौजूद लड़के मासूम अली शेख ने बताया कि दादी ने दादा से कहा था कि अम्मी नजबुल को जला दो, और पिता मुस्तफा की दूसरी शादी करा ली जाएगी।

इसके बाद दादा ने अम्मी पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी। मामले की जानकारी पर मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल पहुंच विवाहिता का बयान दर्ज किया है। अयोध्या कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी के बाद झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लगभग 18 वर्ष पूर्व उसका विवाह होने की जानकारी मिली है। परिवार के लोग घर छोड़ फरार हो गये हैं। मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किया है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed