फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man registered fir against blackmailer friend

नशीली चाय पिलाकर धोखे से कराई बहन से शादी, फोटो दिखाकर किया ब्लैकमेल

Mon, 28 Mar 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Mar 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
man registered fir against blackmailer friend
चाय में म‌िलाया नशीला पदार्थ - फोटो : Demo Pic
लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र के डालीगंज ब्रांच रोड निवासी व्यापारी अनूप कुमार को जालसाज दिव्यांशु ने चाय में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद इलाज का झांसा देकर अपने साथ ले गया और अपनी बहन से शादी करा दी। 
विज्ञापन


फोटोग्राफ दिखाकर ब्लैकमेल किया और साढ़े तीन लाख रुपये झटक लिए। यही नहीं, व्यापारी की दो बार शादी भी तुड़वा दी। व्यापारी ने दिव्यांशु व उसकी बहन समेत चार लोगों पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डालीगंज ब्रांच रोड निवासी व्यापारी अनूप कुमार का आरोप है कि पड़ोस में कॉस्मेटिक की शॉप चलाने वाली युवती के भाई दिव्यांशु ने दो साल पहले सात मार्च को घर पर बुलाया था, जहां चाय में नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की हालत में रचा ली शादी

man registered fir against blackmailer friend
जालसाजों ने दो बार तुड़वाया र‌िश्ता - फोटो : demo pic
इसके बाद इलाज का झांसा देकर उसे आर्य समाज मंदिर ले गया और अपनी बहन से शादी करा दी। बीते वर्ष अनूप की शादी उन्नाव में तय हुई। इसकी भनक लगने पर दिव्यांशु की बहन ने उसे घर बुलाकर शादी की फोटोग्राफ दिखाई और रिश्ता न तोड़ने के एवज में दो लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा की डालीगंज शाखा में जमा कराए।

लेकिन जालसाजों ने रिश्ता तुड़वा दिया। इससे सहमे व्यापारी ने डेढ़ लाख रुपये कैश दिए। व्यापारी का आरोप है कि दस लाख रुपये की मांग को लेकर जालसाज उसे फिर से ब्लैकमेल करने लगे। इस बीच व्यापारी की लखनऊ में शादी तय हुई। 

इसकी भी जानकारी जालसाजों को हो गई और बीते छह मार्च को रिश्ता तुड़वा दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed