फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man rapped minor in bahraich

शराब के नशे में मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप

Thu, 16 Apr 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच (बिछिया)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच (बिछिया) Updated Thu, 16 Apr 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
man rapped minor in bahraich

यूपी में बेखौफ अपराधियों के दो मामले सामने आए हैं। एक गांव में एक पड़ोसी ने घर में अकेली लड़की के साथ रेप किया वहीं एक और मामले में असलहे के बल पर जबरदस्ती की।

विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में रेप किया। इसके बाद वह नेपाल भाग गया।

उधर इसी क्षेत्र के दूसरे गांव में किशोरी को गांव के दो युवकों ने असलहे के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर तो ले ली है। केस दर्ज नहीं किया है। जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला पड़ोसी के घर में चौका बर्तन का काम करती थी।

इस तरह वारदात को दिया अंजाम

man rapped minor in bahraich

बुधवार को वह घर में काम करने पहुंची तो पड़ोसी शानू खां शराब के नशे में धुत था। वह महिला को काम समझाकर घर से निकल गया।

लेकिन कहीं और जाने के बजाए शानू महिला के घर पहुंच गया। घर पर मौजूद उसकी 12 साल की बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया।

इसके बाद भाग गया। एक घंटे बाद महिला घर पहुंची तो बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी। जिससे मां सकते में आ गई।

वह पुन: युवक के घर पहुंची। लेकिन वह नहीं मिला। काफी खोजबीन की गई तो पता चला कि युवक नेपाल चला गया है। इस मामले में शानू को नामजद करते हुए बालिका की मां ने थाने पर तहरीर दी है।

असलहों के बल पर दबंगई

man rapped minor in bahraich

उधर इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार रात को घर से निकली थी, तभी गांव निवासी कन्हैयालाल और राजेश ने उसे असलहों के बल पर अगवा कर लिया।

काफी देर तक बेटी के न लौटने पर पिता ने खोजबीन शुरू की तो उसे बेटी के अगवा होने की जानकारी हुई।

पिता ने भी कन्हैयालाल व राजेश को नामजद करते हुए तहरीर दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर ले ली है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।

एसओ वीपी श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है। कुछ स्थानों पर दबिश भी दी गई है। शीघ्र ही केस दर्जकर आरोपियों को दबोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed