फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murders his mother in greed

छोटे भाई को ज्यादा चाहती थी मां तो कर डाले टुकड़े

Sat, 27 Feb 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Feb 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
man murders his mother in greed

प्रॉपर्टी के लालच में लखनऊ के अलीगंज में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को कुल्हाड़ी से काट डाला और भाग निकला। उसे लगता था कि मां छोटे भाई को ज्यादा प्यार करती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे से पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


एसओ अलीगंज कमलापति यादव ने बताया कि अलीगंज के सेक्टर के निवासी नंद कुमार कटियार मंडी परिषद में सचिव पद से रिटायर हैं। कुछ दिन पहले वह कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में स्थिति अपने पैतृक आवास गए थे।
विज्ञापन


घर पर पत्नी शकुंतला (70), बड़ा बेटा इंद्रेश, छोटा बेटा अमित व उसकी पत्नी श्वेता थी। इंद्रेश को लगता था कि मां छोटे बेटे अमित को ज्यादा प्यार करती है और कहीं पूरी संपत्ति उसके नाम न कर दें। इसे लेकर गुरुवार रात इंद्रेश का मां से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई अमित व श्वेता ने बीच-बचाव किया। शुक्रवार दोपहर में अमित बाथरूम में नहाने गया था। मां शकुंतला देवी ड्राइंग रूम में टीवी देख रही थी। श्वेता कपड़े डालने छत पर गई तो इंद्रेश से उसकी नोंकझोंक हो गई।

चीखता रहा छोटा भाई, कर दिए मां के टुकड़े

man murders his mother in greed

इसके बाद इंद्रेश ने छत पर रखी कुल्हाड़ी उठाई और श्वेता को मारने दौड़ पड़ा। श्वेता चीखते हुए घर के भीतर भागी और बाथरूम का दरवाजा भड़भड़ाने लगी। अमित ने दरवाजा खोल उसे भी बाथरूम के अंदर बुला लिया।

इंद्रेश ने बाहर से कुंडी लगा दी। बेटे को समझाने शकुंतला उसके पास गई तो इंद्रेश ने उन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वह भागीं, लेकिन इंद्रेश ने ताबड़तोड़ वार कर शकुंतला को मौत के घाट उतार दिया।

मां शकुंतला की हत्या करने के बाद इंद्रेश भाग निकला और कुल्हाड़ी घर के पीछे रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दी। इस बीच बाथरूम में बंद छोटा भाई अमित और पत्नी श्वेता चीखते रहे। किराएदार आभा अवस्थी ने कुंडी खोली।

अमित ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। अमित ने पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई। अमित की तहरीर पर इंद्रेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

रिश्तेदारों ने बताया कि इंद्रेश का आचरण ठीक न होने और मारपीट करने की वजह से उसकी पत्नी रुचि सिंह सात साल पहले ही उसका साथ छोड़कर मायके चली गई थी। इंद्रेश मंडी परिषद में ही नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed