फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered his son in lucknow

लखनऊः पिता ने बेटे की मूसल से पीटकर की हत्या, थाने पहुंच कुबूला जुर्म

Mon, 23 Sep 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 23 Sep 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
man murdered his son in lucknow
ठाकुरगंज में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
लखनऊ में ठाकुरगंज के नेवाजगंज में बेटे लक्ष्मण की नशे की आदत से तंग पिता बिरजू कनौजिया ने रविवार को मूसल से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि परिवारीजन युवक को टीबी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अस्पताल से लक्ष्मण (34) को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इमामदस्ते की मूसल को बरामद कर लिया है। युवक के भाई की तहरीर पर पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा के मुताबिक, बिरजू कपड़ा धोने और इस्त्री का काम करता है। उसके दो बेटे राजू व लक्ष्मण हैं। राजू अलग रहता है। पड़ोसी राजेश विश्वकर्मा के मुताबिक, बिरजू का मोहल्ले में एक दूसरा मकान भी है। नौ महीने पहले बिरजू मकान का आधा हिस्सा नौ लाख रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों के लिए झगड़ा करता था लक्ष्मण

बिरजू ने घर की मरम्मत के लिए कुछ रुपये खर्च किए थे। कुछ रुपये बचाकर रखे थे। इन्हीं रुपयों के लिए लक्ष्मण झगड़ा करता था। शाम करीब 4.30 बजे लक्ष्मण शराब पीकर घर आया और पिता से झगड़ा कर सोने चला गया। बिरजू ने मूसल से उस पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद बिरजू ने थाने पहुंचकर जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed