{"_id":"5cc6a7b1bdec22076759d824","slug":"man-murdered-his-old-mother-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने नशे में धुत होकर मां को लात-घूसों से पीटा, फिर गर्दन पर डंडा रख मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटे ने नशे में धुत होकर मां को लात-घूसों से पीटा, फिर गर्दन पर डंडा रख मौत के घाट उतारा
Mon, 29 Apr 2019 03:58 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
सीतापुर के थाना क्षेत्र खैराबाद में शराब के नशे में धुत युवक ने रविवार की शाम अपनी बूढ़ी मां की हत्या डंडे से गला दबाकर कर दी। हत्या से पूर्व उसका परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी मां को मार डाला। खैराबाद के अमरापुर गांव निवासी महाराजा (65) पत्नी महादेव को उसके बेटे ने ही मार डाला।
विज्ञापन
खैराबाद के अमरापुर गांव निवासी महाराजा (65) पत्नी महादेव को उसके बेटे ने ही मार डाला। मृतका के दूसरे पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई संजय कुमार नशे का आदी है। रविवार को वह शराब के नशे में परिवार के लोगों से गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसका बुजुर्ग मां महाराजा ने विरोध किया। तो संजय ने मां को पहले लात-घूसों से पीटा, उसके बाद डंडा मां की गर्दन पर रखकर गला दबा दिया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन
Trending Videos
शराब की लत के कारण छोड़कर चली गई थी पत्नी
मामले में राजेेंद्र ने भाई संजय पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर एके यादव का कहना है कि आरोपी संजय ने नशे में धुत होकर विवाद के बाद मां की हत्या कर दी। आरोपी को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताते हैं कि संजय शराब पीकर अक्सर घर परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। उसके झगड़ालू प्रवृत्ति के चलते उसके भाई डरे सहमे रहते थे और उसके आने पर घर से चले जाते थे। आरोपी से उसकी पत्नी भी परेशान रहती थी। वह पत्नी को भी मारता-पीटता था। इसी वजह से उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई।
बताते हैं कि संजय शराब पीकर अक्सर घर परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। उसके झगड़ालू प्रवृत्ति के चलते उसके भाई डरे सहमे रहते थे और उसके आने पर घर से चले जाते थे। आरोपी से उसकी पत्नी भी परेशान रहती थी। वह पत्नी को भी मारता-पीटता था। इसी वजह से उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई।