पिता ने पोते के साथ मिलकर ली बेटे की जान, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बीते दिनों हुए हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ। मड़ियांव के दाउदनगर में सोनू राजपूत की हत्या उसके पिता श्रीलाल व भतीजे मोनू ने की थी।
पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके हत्याकांड का हफ्ता भर बाद खुलासा कर दिया। जमीन बेचकर शराब व मौजमस्ती में रकम उड़ा चुका सोनू अपने पिता व भतीजे के हिस्से की भी जमीन का सौदा कर डाला था।
एसओ मड़ियांव अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दाउदनगर के सोनू रावत हत्याकांड में उसके परिवारीजनों पर संदेह था। सोनू के पिता श्रीलाल, भाई अनिल व भतीजे मोनू की गतिविधियों पर नजर थी।
परिवार के अन्य लोगों के साथ तीनों ने अंतिम संस्कार पर सिर मुड़ाए थे लेकिन, श्रीलाल अपने जवान बेटे की मौत पर दुखी नहीं लग रहा था। इसी तरह भतीजा मोनू भी सामान्य था।
पता चला कि दादा-पोते के बीच कुछ गुपचुप बातें हो रही हैं। पड़ताल में खुलासा हुआ कि श्रीलाल के तीन बेटों में गुरु प्रसाद की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ रहकर पति के हिस्से की जमीन पर खेती कराती है।
शराब व अन्य लतों के चलते सोनू ने अपने हिस्से की जमीन बेच डाली थी। उसने भतीजे मोनू व पिता के हिस्से की भी जमीन का सौदा कर डाला था। पिता पर जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बना रहा था।
पिता पर जमीन बेचने के लिए बना रहा था दवाब
तहकीकात में पता चला कि सोनू चार अगस्त को शराब के नशे में पिता के पास पहुंचा और जमीन बेचने के लिए दबाव बनाते हुए झगड़ने लगा। वहां मौजूद मोनू ने समझाने की कोशिश की तो वह उससे भी भिड़ गया।
दादा-पोते ने सोनू की पिटाई की और गला घोंटकर मार डाला। दोनों ने देर रात उसका शव धोबी घाट के पास प्लॉट में फेंका और घर लौट आए। अगली सुबह मोहल्ले के कैलाश ने शव पड़ा देखकर परिवारीजनों को जानकारी दी।
एसओ ने बताया कि प्लॉट में सोनू राजपूत का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां गुरु प्रसाद ने सोनू को शराबी बताते हुए कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया। पुलिसकर्मियों से कहा कि सोनू का लिवर खराब था।
पत्नी व बच्चों की गैरमौजूदगी में उसने शराब पी। नशे में प्लॉट में गिरने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि पर पुलिस ने केस दर्ज करके तहकीकात शुरू की थी।