{"_id":"5ca1c444bdec221454120c1b","slug":"man-molested-teacher-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह एक शिक्षिका से छेड़छाड़, विरोध पर दुष्कर्म की कोशिश, जमकर पीटा व हाथ की अंगुली तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह एक शिक्षिका से छेड़छाड़, विरोध पर दुष्कर्म की कोशिश, जमकर पीटा व हाथ की अंगुली तोड़ी
Mon, 01 Apr 2019 01:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के नाका इलाके में रविवार को सरेराह एक शिक्षिका से पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। विरोध पर घर में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीख-पुकार पर उसे जमकर पीटा और दाहिने हाथ की उंगली तोड़ दी। शोरशराब सुनकर शिक्षिका का भाई और आसपड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी पथराव किया। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नाका प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, एक शिक्षिका रविवार दोपहर बाजार जा रही थी। इस बीच कॉलोनी के अंदर ही गली के सामने से आए पड़ोसी राजीव शुक्ला ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसे पीट दिया और दाहिने हाथ की उंगली तोड़ दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर पड़ोसी और शिक्षिका का छोटा भाई बचाव के लिए दौड़ा तो राजीव पथराव करते हुए भाग निकला। पथराव में भाई चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची नाका पुलिस ने कुछ देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन