दशहरी आम लाने के बहाने गर्भवती विदेशी पत्नी को छोड़कर चलता बना पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरी आम लाने की बात कहकर कौशांबी निवासी शिवमूरत श्रीलंका मूल की अपनी गर्भवती पत्नी को चारबाग रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चलता बना। जब काफी देर तक शिवमूरत नहीं लौटा तो बीवी रोने लगी। पर्यटक पुलिस ने ढांढस बंधाया और उसे स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया।
मामला रविवार दोपहर का है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पर्यटक पुलिस को कोलंबो निवासी 32 वर्षीय कनियम्मा सुब्रह्मण्यम रोती-बिलखती हालत में मिलीं। जोकि टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थीं।
चूंकि, मामला विदेशी महिला का था, इसलिए पर्यटक पुलिस ने संजीदगी दिखाई। महिला को पर्यटक केंद्र पर लाया गया और पूछताछ के लिए दुभाषिए का बंदोबस्त किया गया। महिला ने बताया कि कौशांबी निवासी शिवमूरत श्रीलंका में ड्राइवर था। करीब दो साल पहले दोनों ने शादी की। इसके बाद शिवमूरत अपनी मां से मिलवाने की बात कहकर इंडिया चलने को कहा।
साथ में ले गया मोबाइल
11 जून को कोलंबो से मुंबई व मुंबई से दिल्ली के एयर टिकट कराए गए। वापसी के टिकट पहली दिसंबर के हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद शिवमूरत उसे चारबाग रेलवे स्टेशन ले आया, जहां से शाम को कौशांबी के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
आगे बताया कि शिवमूरत दशहरी आम लाने की बात कहकर उसे स्टेशन पर अकेला छोड़कर गया था। साथ में मोबाइल भी ले गया। पर, वह लौटकर नहीं आया।
‘श्रीलंकाई महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चूंकि, भाषाई समस्या है, इसलिए दुभाषिए को बुलाकर जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ी तो कौशांबी निवासी पति की डिटेल निकलवाई जाएगी। फिलहाल महिला को स्वयंसेवी संस्था के हवाले किया जा रहा है।’
-डीके उपाध्याय, इंस्पेक्टर, जीआरपी