फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man killed his wife in Lucknow then dead body was kept in bed box

यूपी: पत्नी का कत्ल कर बेड में बंद किया शव, बदबू आने पर परिजनों ने खंगाला कमरा तो सामने आई सच्चाई

Sat, 10 Jul 2021 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Jul 2021 10:09 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, रहीमनगर निवासी मोनू राजपूत ने दो साल पहले सोनभद्र के शक्तिनगर निवासी अंजू से लव मैरिज की थी। मोनू पापड़ का कारोबार करता था। परिवार में बूढ़ी मां, विधवा भाभी और एक भतीजा है। अंजू आरोपी मोनू से तीन साल बड़ी थी। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। 

विज्ञापन
man killed his wife in Lucknow then dead body was kept in bed box
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ इलाके में अंजू देवी (34) की गला घोंटकर हत्या के बाद शव कमरे में बेड बॉक्स में बंद कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बदबू आने पर परिजनों ने कमरा खंगाला तो महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


शव फूल जाने से बेड बॉक्स में फंस गया था। पुलिस ने आरी की मदद से बेड बॉक्स के सपोर्टर काट कर शव बाहर निकाला। इस बीच मायकेवालों के आरोप पर पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपी पति मोनू राजपूत को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि बुधवार सुबह हुए झगड़े के के बाद पत्नी की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, रहीमनगर निवासी मोनू राजपूत ने दो साल पहले सोनभद्र के शक्तिनगर निवासी अंजू से लव मैरिज की थी। मोनू पापड़ का कारोबार करता था। परिवार में बूढ़ी मां, विधवा भाभी और एक भतीजा है। अंजू आरोपी मोनू से तीन साल बड़ी थी। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। अंजू बच्चा नहीं चाहती थी। इसे लेकर दंपती में काफी विवाद भी हुआ था। मोनू के परिजनों के मुताबिक, आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। इसके चलते कोई बीच-बचाव करने नहीं जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या जाने की बात कहकर निकला था मोनू
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि मोनू और अंजू के बीच मंगलवार रात में ही विवाद हुआ। देर रात तक मारपीट भी हुई। बुधवार सुबह करीब सात बजे अंजू नाश्ता बना रही थी। इस दौरान फिर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मोनू घर के बाहर बैठी बूढ़ी मां और भाभी से बोला कि हम लोग अयोध्या जा रहे है। मां व भाभी को लगा कि अंजू भी जा रही है। आगे निकल गई होगी। मोनू का बेटा अपनी दादी के पास ही रहता था। शुक्रवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो अंजू की मौत की जानकारी हुई।

दीवार से टकराकर गिरी फिर दबा दिया गला

पूछताछ में मोनू ने कुबूला कि बुधवार सुबह नाश्ता बनाते वक्त अंजू से विवाद हुआ। इसके बाद उसने एक थप्पड़ उसकी कनपटी पर मारा। इससे वह लड़खड़ाकर दीवार से टकराई और गिरकर बेहोश हो गई। उसे कई बार हिलाया तो कुछ नहीं बोली। गुस्से में उसका गला दबा दिया। उसे मरा समझकर बेड बॉक्स में रखी रजाई को बाहर निकाला। इसके बाद अंजू का शव बेड बॉक्स में डालकर बाहर निकल गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अंजू के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। 

मिस्ड कॉल से हुए प्रेम में मिली बेवफाई
मोनू की मां ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले अंजू की एक मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद ही मोनू की अंजू से दोस्ती हुई थी। प्यार बढ़ा तो परिजनों की मर्जी को दरकिनार कर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद मोनू की अंजू से मोबाइल पर दोस्तों से बात करने को लेकर अक्सर विवाद होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed