{"_id":"5d5bba138ebc3e89672adc8a","slug":"man-gave-triple-talaq-to-his-wife-after-the-girl-was-born-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : बेटी पैदा होने से खफा था पति, पत्नी से बोला तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : बेटी पैदा होने से खफा था पति, पत्नी से बोला तलाक, तलाक, तलाक
Tue, 20 Aug 2019 02:45 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में मंगलवार को बेटी के पैदा होने पर तीन तलाक का मामला प्रकाश में आया। तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद लोगों में अभी भी इस संबंध में किसी भी तरह का खौफ नहीं है। लोग अभी भी तीन तलाक देने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन किसी न किसी शहर से तीन तलाक से जुड़े मामले अभी भी सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
अयोध्या के थाना हैदरगंज जाना बाजार की रहने वाली युवती को पति ने बेटी पैदा होने पर तीन तलाक दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता थाना हैदरगंज के जाना बाजार की रहने वाली है पीड़िता का विवाह थाना महाराजगंज के नक्टवारा गांव में हुआ था। जब पीड़िता के बेटी पैदा हुई तो पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 6 के खिलाफ थाना हैदरगंज में मुकदमा दर्ज हुआ। जिले में तीन तलाक का यह पहला मुकदमा है।