फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man fell from the 12th floor while playing with his child, died in lucknow

पल भर में उजड़ गईं खुशियां ...जब मासूम बेटे के साथ खेलते हुए पैर फिसला, 12 वीं मंजिल से गिरे, मौत

Mon, 10 Feb 2020 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Feb 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
man fell from the 12th floor while playing with his child, died in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल से टीटीई अभिषेक सिंह (30) नीचे गिर पड़े। हादसा उस वक्त हुए जब शनिवार देर रात वो दो साल के बेटे के साथ खेल रहे थे। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को भाई उपेंद्र आनन-फानन में लोहिया अस्पताल लेकर गए।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त वह अपने दो साल के बेटे के साथ खेल रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे के मुताबिक बलिया के सहतवार के रहने वाले अभिषेक सिंह रेलवे में टीटीई थे। उनकी तैनात लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर थी।
विज्ञापन


परिवार के  साथ ग्रीनवुड अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 1201 में रहते थे। परिवार में पत्नी सोनिया सिंह, दो साल का बेटा विराज है। पुलिस के मुताबिक उनकेभाई उपेंद्र सिंह वहीं पास में सुलभ आवास में परिवार संग रहते थे। शनिवार रात 11 बजे अभिषेक अपने घर पहुंचे। वहां अपने बेटे विराज के साथ कुछ देर खेलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाई लेकर पहुंचा अस्पताल, फिर दी पुलिस को सूचना

बेटा बालकनी की तरफ भागा...उसके पीछे दौड़े...और फिसल गया पैर
खेलने के दौरान विराज बालकनी की तरफ भागा। उसे पकड़ने के लिए पीछे से अभिषेक भी दौड़े। बालकनी के पास पहुंचते ही अभिषेक का पैर फिसल और नियंत्रण खो बैठे। वह सीधे 12वीं मंजिल से नीचे खुले एरिया में आ गिरे।

हादसे के तत्काल बाद पत्नी सोनिया ने अभिषेक के भाई उपेंद्र को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते उपेंद्र ग्रीनवुड अपार्टमेंट पहुंचे। वहां घायल अभिषेक को लेकर लोहिया अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना रात 12.05 बजे दी गई। पुलिस सीधे लोहिया अस्पताल पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के मुताबिक परिवारीजनों से पूछताछ की गई। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed