{"_id":"69504c29fbee063613008e08","slug":"man-duped-of-rs-135-lakh-on-pretext-of-part-time-job-lucknow-news-c-13-lko1096-1533807-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पार्टटाइम नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पार्टटाइम नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.35 लाख रुपये
Sun, 28 Dec 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में टेलीग्राम एप के जरिये पार्टटाइम नौकरी और निवेश में मुनाफे का लालच देकर 1.35 लाख रुपये की ठग लिए गए। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शंकरपुरी कॉलोनी कमता निवासी आदित्य वर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर को साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर संपर्क कर आसान कमाई का झांसा दिया। शुरुआत में छोटे अमाउंट ट्रांसफर कर भरोसा जीता। इसके बाद एक से तीन नवंबर के बीच अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी पर कई किस्तों में रुपये ट्रांसफर कराए। ठगों ने फर्जी ट्रेडिंग साइट और क्रिप्टो निवेश के नाम पर रकम मंगवाई और बाद में विड्रॉल फीस व नियमों का हवाला देकर पैसे निकालने से रोक दिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।