{"_id":"67a88d55cfb2c288e1012200","slug":"man-died-who-was-trampled-by-thar-in-ayodhya-cantt-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: वर्चस्व की जंग में बाइक सवारों पर चढ़ाई थार, घायल दूसरे युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: वर्चस्व की जंग में बाइक सवारों पर चढ़ाई थार, घायल दूसरे युवक की भी मौत
Sun, 09 Feb 2025 04:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Feb 2025 04:41 PM IST
सार
अयोध्या के कैंट में थार से कुचले गए दूसरे युवक की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल एक अन्य युवक की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या जिले के कैंट कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर में शुक्रवार की रात थार चढ़ाने से घायल हुए दूसरे युवक की भी मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव भेजा जाएगा। बनवीरपुर निवासी कप्तान सिंह का गांव निवासी अर्पित दुबे से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात कप्तान सिंह अपने चचेरे भाई आलोक सिंह के साथ खेत की रखवाली करके वापस लौट रहे थे कि देर रात लगभग 10:30 बजे थार से आ रहे अर्पित दुबे ने उन्हें रौंद दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां इलाज के दौरान कप्तान सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में आलोक सिंह को लखनऊ रेफर किया गया था।
विज्ञापन
परिवार के रवि प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात लगभग एक बजे इलाज के दौरान आलोक सिंह की भी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव पैतृक आवास लाया जाएगा।
विज्ञापन