फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died in road accident in lucknow

सड़क हादसाः हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उजड़ गया सुहाग

Fri, 19 May 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
man died in road accident in lucknow
बाइक सवार युवक की मौत के बाद ‌ब‌िलखती पत्नी - फोटो : amar ujala

लखनऊ में बीकेटी-बेहटा रोड पर बृहस्पतिवार सुबह चक गांव के पास बेकाबू हाफ डाला ने बीएड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र भोला रावत (20) की जान ले ली। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान तीन घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। एसडीएम ज्योत्सना यादव ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया। पुलिस ने छात्र के पिता राम नरेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


30 अप्रैल को ही भोला की शादी बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी मिथिलेश से हुई थी। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी देवा के गांव बधिया निवासी किसान राम नरेश का छोटा बेटा भोला रावत प्राइवेट कॉलेज में बीएड का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से परीक्षा देने कॉलेज जा रहा था। चक गांव के पास बेकाबू हाफ डाला ने सामने से उसे रौंद दिया। हादसे में वह बाइक समेत रोड किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

मुआवजे को लेकर प्रदर्शन

man died in road accident in lucknow
भोला ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

तलाशी के दौरान मृतक के जेब में मिले पहचान पत्र व मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव सड़क पर रखकर मुआवजे को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एसडीएम ज्योत्सना यादव व नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह ने समझाबुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। मिथिलेश के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि हादसे में पति की मौत हो गई। मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल था।

परिवारीजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिनों पहले बेहटा-बीकेटी रोड पर सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया है। लेकिन सड़क किनारों पर मिट्टी का पटान नहीं कराया गया है। इससे चार पहिया वाहन के आने पर बाइक को नीचे उतराने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed