{"_id":"57b312de4f1c1b582d6eb1a6","slug":"man-died-in-government-office-lift-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट नीचे आने से पहले ही खुल गया दरवाजा, संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट नीचे आने से पहले ही खुल गया दरवाजा, संविदाकर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Aug 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में लिफ्ट के डक्ट से गिरकर एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए कर्मचारियों और संविदाकर्मी के परिवार के लोगों ने प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक संविदाकर्मी कमलेश कुमार सोमवार को लखनऊ के विभूतिखंड मंडी परिषद की बिल्डिंग की पहली मंजिल पर था। नीचे आने के लिए उसने लिफ्ट का बटन दबाया। लिफ्ट के नीचे आने से पहले ही लिफ्ट का दरवाजा खुल गया। कमलेश ने पैर आगे बढ़ा दिया जिससे वह लिफ्ट की डक्ट में जा गिरा।
गंभीर रूप से घायल हुए कमलेश को काफी देर बाद लिफ्ट से बाहर निकाला गया। बाहर निकलने तक उसकी जान जा चुकी थी।
इस हादसे से आक्रोशित परिजन और कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बताया लिफ्ट काफी दिनों से खराब है। कई बार हादसे हो चुके हैं फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। परिजनों ने लापरवाह लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।