{"_id":"5befe5f9bdec22697a0f4d6a","slug":"man-died-due-to-electric-shock-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से टकराया टेंट का पोल, दूल्हे के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से टकराया टेंट का पोल, दूल्हे के भाई की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
टेंट हटाते समय इसी स्थान पर हुई दो लोगों की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के देवा के महोलिया गांव में शुक्रवार की सुबह टेंट लगाते समय गेट का पाइप पास से गुजरी एचटी लाइन से टकरा गया। पाइप में उतरे करंट की चपेट में आकर टेंट लगा रहे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन रिश्तेदारों ने सभी झुलसे लोगों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
अन्य दो युवकों की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मरने वालों में एक लखनऊ का निवासी और दूल्हे का चचेरा भाई बताया जा रहा है। देवा कोतवाली क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी छन्ने के पुत्र सुहेल का बृहस्पतिवार को निकाह था।
शुक्रवार को वलीमा की तैयारियों को लेकर गांव के ही शकीर का टेंट घर से थोड़ी दूर पर लगाया जा रहा था। टेंट का गेट बड़ा होने के कारण उसे खड़ा कराने के लिए करीब आठ लोग मदद करने लगे। जैसे ही गेट खड़ा हुआ उसमें निकला एक लोहे का पाइप पास से गुजरी एचटी लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन
इससे टेंट में करंट दौड़ने लगा। इस हादसे में टेंट लगा रहे परवेज (35) निवासी महोलिया, सनी (15) निवासी टिकरा पट्टी शहर कोतवाली, व इसी गांव के निवासी बंशीलाल (55) व लखनऊ जिले के गुडंबा थाना क्षेत्र के ग्राम अचरामऊ निवासी शीबू (18) करंट से झुलस गए।

मौके पर मची अफरातफरी
मौत के बाद पसरा सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जिला अस्पताल में ईएमओ डॉ. राघवेंद्र ने बंशीलाल व शीबू को मृत घोषित कर दिया। मृतक शीबू जो कि दूल्हे का चचेरा भाई बताया जा रहा है उसके शव का परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए घर लेकर चले गए।
हालत गंभीर होते देख परवेज व सनी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंशीलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ देवा विवेक सिंह ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया टेंट संचालक की लापरवाही सामने आ रही है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।