{"_id":"5b26583c4f1c1bf76e8b87c9","slug":"man-died-due-to-electric-shock-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्यूज जोड़ने खंभे पर चढ़ा युवक करंट लगते ही धू-धू कर जल उठा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्यूज जोड़ने खंभे पर चढ़ा युवक करंट लगते ही धू-धू कर जल उठा, मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के परसा अगैया गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहे युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगते ही युवक धू-धू कर जल गया। बुरी तरह झुलसा युवक काफी देर बाद जमीन पर गिरा। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम होता युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम परसा अगैय्या गांव मे रविवार सुबह अचानक बिजली के खंभे पर लगा फ्यूज जल गया। आसपास के लोगों ने उपकेंद्र नानपारा को फोन किया लेकिन वहां पर काल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान लोगों ने स्थानीय निजी बिजली कर्मी स्वामी दयाल (25) पुत्र भग्गन वर्मा निवासी नंदलाल पुरवा से संपर्क साधा। स्वामी दयाल चंद रुपयों के लालच में बिजली खंभे पर जले फ्यूज को जोड़ने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे के आसपास बिना शटडाउन लिए वह फ्यूज जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ गया। फ्यूज जोड़ते समय अचानक वह करंट की चपेट में आकर धू-धू कर जल उठा। नीचे खड़े लोगों ने शोर मचाया। लेकिन लोग कुछ कर नहीं सके।
जलने के बाद स्वामी दयाल जमीन पर आ गिरा। जब लोग उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलवा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक सुधीर शुक्ला ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक नहीं है बिजली कर्मी, विभाग से कोई मतलब नहीं
इस पूरे मामले में एक्सईएन सुनील चौधरी ने किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि मृतक निजी बिजलीकर्मी था। वह अवैध तरीके से पोल पर चढ़ा। यह अपराध है। विभाग का उसकी मौत से कोई लेना देना नहीं।