फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died after burnt

पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवारीजनों से शव रखकर किया प्रदर्शन

Sun, 01 May 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
man died after burnt
लखनऊ। हुसैनगंज के छितवापुर इलाके में गत 24 अप्रैल रविवार को संदिग्ध हालात में जले युवक की सिविल अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। परिवारीजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर इलाके में शव रखकर प्रर्दशन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिवारीजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

सुदामापुरी में रहने वाले शनि पहाड़ी को रविवार रात गंभीर रूप से झुलसी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनि और उसकी मां ने आरोप लगाया था कि मोहल्ले के अरविंद सोनकर, शिव, टार्जन और शिवम दुबे व कुछ महिलाओं ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। ये लोग सट्टा खेलने और पटरी दुकानदारों से वसूली करते हैं। शनि ने यह भी आरोप लगाया था कि वसूली न देने पर ही इन लोगों ने ऐसा किया था। दो घंटे की पड़ताल के बाद पुलिस ने दावा किया था कि शनि नशे का आदी है। उसने खुद ही आग लगा ली थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कई फुटेज देखे गए। इसमें दो पेट्रोल पंप पर शनि बोतल में पेट्रोल लेने का प्रयास करते दिखा। इन पंप के कर्मचारियों ने कहा कि शनि रविवार को आया था और उसने गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाने की बात कहकर पेट्रोल देने को कहा था। लेकिन दोनों ही पंप पर कर्मचारियों ने बोतल में तेल देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां डॉक्टरों ने 70 प्रतिशत जलने की बात कही थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान शनि की मौत हो गई। शनि की मौत के बाद परिवारीजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को इलाके में रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed