{"_id":"5d1901d48ebc3e3cd94bf5fb","slug":"man-dead-in-road-accident-ambedkar-nagar-desk-news-lko4680125175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
- अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर
फोटो 9
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत अढ़नपुर गांव के पास शनिवार देर शाम छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भीटी के अढ़नपुर गांव निवासी सलिल शुक्ल (25) पुत्र आत्माराम शनिवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जा रहा था। जब वह गांव के निकट पहुंचा, तो अचानक सड़क पर छुट्टा पशु आ गया। इससे सलिल की बाइक पशु से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सलिल को ग्रामीणोें ने आनन-फानन में सीएचसी भीटी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने सलिल को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर आजमगढ़ के पवई निवासी अनिल की पत्नी कुसुम (35) शनिवार देर शाम अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजरी जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल कुसुम को सीएचसी बसखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अकबरपुर के शहजादपुर निवासी रामबहाल की पत्नी धरमावती (75) रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। अकबरपुर के पसियापारा निवासी संदीप की पत्नी पूनम (32) रविवार सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। हंसवर के मेंहदीघाट निवासी आफताब (18) पुत्र बेलाल शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से लौटते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।