फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man committed suicide in bahraich

ससुरालवालों ने दामाद से मांगा ‘दहेज’, परेशान दामाद ने फांसी लगाई

Tue, 29 Sep 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच-राजीचौराहा
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच-राजीचौराहा Updated Tue, 29 Sep 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide in bahraich

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग होकर विवाहिता की मौत की खबर तो आपने सुनी होगी। लेकिन, ऐरिया गांव में इसके उल्टे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां के निवासी सुरेंद्र (22) ने ससुराल वालों की मांग से तंग आकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐरिया गांव निवासी सुरेंद्र (22) पुत्र जग प्रसाद का विवाह छह माह पहले इसी थाना क्षेत्र के चोरपुरवा गांव निवासी रेखा देवी पुत्री चंद्रिका प्रसाद से हुआ था।
विज्ञापन


विवाह के दो माह बाद से ससुराल के लोग अपनी बेटी से शादी करने के एवज में सुरेंद्र से एक लाख रुपये की डिमांड करने लगे। माह भर से इसी मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर को फिर रेखा ने अपने पिता को एक लाख रुपये देने के लिए सुरेंद्र से कहा। सुरेंद्र ने असमर्थता जताई तो दंपती में कहासुनी हो गई। इससे नाराज पत्नी ने पति से विवाद किया और मायके चली गई। विवाद से क्षुब्ध सुरेंद्र ने रविवार रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

सोमवार सुबह घर वालों ने उसकी लाश लटकती देखी तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरेंद्र के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed