{"_id":"adf07142293fabe899ce108b987365c7","slug":"man-committed-suicide-after-losing-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छूटी तो फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी छूटी तो फांसी लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Oct 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में नौकरी छूटने से हताश व घरेलू कलह के चलते अधेड़ ने मंगलवार सुबह अपने मकान की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा।
विज्ञापन
पुलिस ने पड़ताल करके शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, अलीगंज के आलोक नगर निवासी सिद्वार्थ त्रिपाठी (42) निजी कंपनी में कार्यरत थे। कुछ माह पहले कंपनी से नौकरी छूटने पर वह परेशान था। मंगलवार सुबह पत्नी सारिका से मोबाइल व रुपए की मांग की।
विज्ञापन
पत्नी ने देने से मना किया तो दोनों के बीच के झगड़ा हुआ। इसके बाद वह अपने मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। काफी देर तक नीचे न आने पर पत्नी ने आवाज लगाई।
विज्ञापन
पत्नी छत पर पहुंची तो देखा कमरा बंद था खिड़की से झांका तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। पुलिस ने बताया घरेलू कलह के चलते अधेड़ ने जान दी। मृतक के दो बच्चे आकांक्षा व अविनाश हैं। पिता को खोने गम में उनका रो-रोकर बुरा हाल था।