{"_id":"588eeb544f1c1b7c3de80be3","slug":"man-commit-suicide-in-aliganj-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के पांच दिन बाद ही युवक ने दी जान, वजह भी अजीब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई के पांच दिन बाद ही युवक ने दी जान, वजह भी अजीब
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज सेक्टर एन निवासी गोविंद रस्तोगी के 32 वर्षीय बेटे अनुज ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसकी पांच दिन पहले ही सगाई हुई थी। अनुज की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुहल्ले में शोक का माहौल रहा। पुलिस ने बताया कि अनुज घर पर ही परचून की दुकान करता था। उसकी 23 जनवरी को सगाई हुई थी और छह मार्च को शादी होनी थी।
बीते कई महीने से अनुज को सिर में दर्द की शिकायत थी। उसने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी लेकिन, वह इसे मामूली समझकर दवा-इलाज कराते रहे। अनुज सिर की किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन
सिर में दर्द होने पर वह तड़प उठता था। पुलिस का मानना है कि इसी बीमारी के चलते ही उसने खुदकुशी कर ली है। हालांकि, परिवारीजनों ने खुदकुशी की वजह के बारे में जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि वह अक्सर सिर में दर्द होने की शिकायत करता था लेकिन, यह नहीं पता था कि इसकी वजह से वह खुदकुशी कर लेगा। उधर, अनुज की मौत का पता चलते ही इलाके में शोक का माहौल छा गया। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि अनुज काफी मिलनसार और खुशदिल युवक था।