फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man cheated and molested girl in lucknow

युवती को गर्भवती होने पर छोड़ा, दहेज के लालच में किया किसी ओर से निकाह

Sat, 10 Jun 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
man cheated and molested girl in lucknow
डेमो

लखनऊ में मड़ियांव ‌न‌िवासी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण किया। युवती के गर्भवती होेने पर उसे छोड़कर दूसरा निकाह कर लिया।

विज्ञापन


पीड़िता को इसकी भनक लगी तो वह युवक के घर पहुंची तो बड़े भाई ने गालियां देकर उसे भगा दिया। पीड़िता शुक्रवार को थाने पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राघवन ‌स‌िंह के मुताबिक, बालागंज निवासी युवती को माड़ियांव पल्टन में रहने वाले मो. बाबू अहमद ने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शोषण किया। इस बीच युवती को झांसे में रखकर युवक ने दूसरा निकाह रचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को इसकी भनक लगी तो वह आरोपी के घर पहुंची, जहां से आरोपी व उसके भाई ने उसे गालियां देकर भगा दिया। पीड़िता रोते बिलखते शुक्रवार को थाने पहुंची और गर्भवती होने की बात कही।
 

पु‌ल‌िस ने आरोपी को दबोचा

man cheated and molested girl in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़‌ित ने बताया ‌क‌ि बाबू से संबंधों के दौरान वह पांच माह की गर्भवती है। उसे पता चला ‌की बाबू के भाई रफीक ने उसका न‌िकाह दहेज के लालच में दूसरी जगह करा ‌द‌िया है।

पीड‌ि़ता का आरोप है क‌ि जब वह थाने पहुंची तो पुल‌िस उसे दो द‌िन तक टरकाती रही। आरोप है ‌क‌ि बीस हजार रुपये लेकर मामला रफादफा करने का दवाब बनाया गया।

शुक्रवार को पीड़‌िता थाने पहुंची तो उसे रुपये पेश करने के साथ गर्भपात कराने की नसीहत दी गई। देर शाम मामला सोशल मी‌ड‌िया पर वायरल हुआ तो पुल‌िस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच ‌ल‌िया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed