फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man change his religon for livein, born daughter then leave her partner

महिला से दोस्ती के लिए बदला धर्म, लिवइन में रहा, बेटी पैदा होने पर छोड़ दिया

Tue, 23 Feb 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
man change his religon for livein, born daughter then leave her partner
महिला से दोस्ती के लिए बदला धर्म, लिवइन में रहा, बेटी पैदा हुई तो छोड़ दिया
विज्ञापन

लखनऊ। एक विधवा से दोस्ती करने के लिए युवक ने धर्म बदला। इसके बाद दोस्ती कर उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। बेटी पैदा हो गई। तो दूरी बनाने लगा। महिला पर लाखों रुपये देने दबाव बनाया। विरोध करने पर छोड़कर फरार हो गया। रिश्ते को बचाने केलिए महिला ने कई बार प्रयास किया लेकिन असफल रही। इसके बाद महिला ने महानगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने धर्म और नाम बदलने, शारीरिक शोषण करने व अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप सिंह के मुताबिक, इलाके में रहने वाली महिला की शादी 2009 में हुई थी जिससे उसे एक बेटा है। बीमारी के कारण पति की कुछ साल पहले मौत हो गई। मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो वह नौकरी की तलाश करने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात अबू बकर से हुई। उसने अपना नाम बाबू बताया। दोस्ती बढ़ने के बाद महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद लिवइन में रहने लगा। कुछ समय बाद महिला को अबू बकर से एक बेटी पैदा हुई। इसके बाद से अबू बकर के व्यवहार में बदलाव आ गया।
विज्ञापन

महिला शादी के लिए दबाव बनाती तो वह धमकी देने लगा। उसके सामने दहेज की मांग रखी जिस पर महिला ने विरोध किया। आरोप है कि पीड़िता से अबू बकर ने एक सादे कागज पर दस्तखत करा लिये थे। इसके बाद उसे मायके छोड़ दिया। कॉल करने पर बताया कि कोर्ट मैरिज जल्द ही कर लिया जाएगा। काफी इंतजार केबाद भी अबू बकर वापस नहीं आया। कॉल करने पर आरोपी की बहन ने अबू बकर की दूसरी जगह शादी तय होने की बात कही। यह बात सुनकर उसने विरोध किया। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो बेटी की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की धमकी दी। रविवार को पीड़िता थाने पहुंची। जहां उसने अबू बकर के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed