शुरू हुआ वोट के बदले जाली नोट का गंदा खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में बांटने के लिए पश्चिम बंगाल से तस्करी कर जाली नोट राजधानी में लाने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है।
छह महीने में अब तक 50 लाख रुपये के जाली नोट लाए जा चुके हैं। यह खुलासा किया है महानगर के गोल मार्केट में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए ‘कैरियर’ बजरंगी राय उर्फ दीपक ने।
पुलिस ने उसके पास से ढाई लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए। बजरंगी ने पुलिस को बताया कि एक नेता के कहने पर वह जाली नोट लेकर आया था।
कई नेताओं के मिले होने की संभावना
करीब 15 दिन पहले भी वह इस नेता को 4 लाख रुपये के जाली नोट पहुंचा चुका है। पुलिस नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इंदिरानगर के मायावती कॉलोनी निवासी बजरंगी के पास से पुलिस को एक सेलफोन, फर्जी पहचान पत्र पर खरीदे गए तीन सिम और एक्सिस बैंक की पांच रसीद सहित एक डायरी भी मिली है। इसमें यूपी के कई नेताओं के नाम और फोन नंबर दर्ज है।
एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर राजधानी में खास लोगों को सप्लाई करने की सूचना मिली थी।
आईएसआई से जुड़ सकते हैं तार
एसपी सिटी पूर्वी व सीओ हजरतगंज की पूछताछ में मूल रूप से बिहार के रहने वाले बजरंगी ने बताया कि वह जाली नोट प. बंगाल के मालदा जिले के कलिया चौक इलाके से तस्करी कर ला रहा था।
उसने मालदा के ही रहने वाले मास्टर माइंड तस्कर का नाम कुबूला है। पुलिस को शक है कि उसके तार बांग्लादेश के नागरिक और आईएसआई से तार जुड़े हैं।
पुलिस ने एटीएस, इंटेलीजेंस ब्यूरो, मिलिट्री इंटेलीजेंस समेत कई खुफिया तंत्र को सूचना दी गई।
खुफिया तंत्र के अधिकारी बजरंगी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस पश्चिम बंगाल से बिहार के रास्ते जाली नोट लाकर सप्लाई करने वाले तस्कर को तलाश कर रही है।
फिर कहानी आई सामने
5वीं पास बजरंगी दस साल पहले पिता से झगड़ा कर पंजाब चला गया था और खन्ना जिले में बाबा चिकन होटल में बाउंसर की नौकरी करने लगा।
यहां उसकी मुलाकात होटल के कुक राजीव यादव से हुई जो एक साल से जाली नोटों की सप्लाई कर रहा है।
राजीव और होटलकर्मी करन ने ही उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी सोनू से कराई थी।
सोनू ही जाली नोटों की खेप उपलब्ध कराता है। उसने कहा कि 48 हजार में एक लाख के जाली नोट लेकर ऑन डिमांड 60 हजार में सप्लाई करते हैं।
जिलों की सीमाएं सील करके हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
मतदान के दिन की गतिविधियों की रिकाॅर्डिंग के लिए डिजिटल व वीडियो कैमरे लगाए जा रहे हैं।