फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man caught doing second marriage

धोखे से दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे के मंडप में पहुंची पहली बीवी

Sat, 06 Jun 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलोई (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलोई (रायबरेली) Updated Sat, 06 Jun 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
man caught doing second marriage

रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र में धोखे से दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। पहली पत्नी ने पुलिस के साथ मंडप में जाकर दूल्हे की पूरी करतूत बता दी।

विज्ञापन


इस पर दुल्हन और उसके घरवालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। यही नहीं दूल्हे को खूब खरीखोटी सुनाई। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के असनी मजरे हसवां निवासी बिंदा मौर्य पुत्र शंकर मौर्य की पहली शादी मंगरौला जगदीशपुर की रहने वाली शालिनी की साथ सात साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके 6 वर्षीय एक पुत्री प्रियंका है। एक साल पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था। इससे शालिनी अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच बिंदा की दूसरी शादी रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र के कोड़रस मजरे मंचितपुर गांव में तय हो गई।

बिना दुल्हन लौटी बारात

man caught doing second marriage

घरवाले गुरुवार को बारात लेकर कोड़रस पहुंचे। इसकी जानकारी पहली पत्नी शालिनी को हुई तो वह अपने पिता के साथ मिलएरिया थाना पहुंची और पूरी बात बताई।

पुलिस ने शालिनी के साथ मौके पर जाकर शादी रुकवा दी। दुल्हन ने भी सच्चाई जानने के बाद फेरे लेने से इन्कार कर दिया। इससे बिना दुल्हन के ही बारात वापस हो गई।

यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। एसओ अरुण शुक्ला ने बताया कि युवक धोखे से दूसरी शादी कर रहा था। पहली पत्नी की शिकायत पर शादी को रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed