फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man body found hanging in Lucknow family created ruckus convinced by assurances of action against accused

Lucknow News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने किया हंगामा; आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर मानें

Sun, 05 Oct 2025 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 02:08 PM IST
सार

राजधानी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घरवालों ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
man body found hanging in Lucknow family created ruckus convinced by assurances of action against accused
गांव में मौजूद पुलिस, भाकियू नेता और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में युवक की मौत के मामले में रविवार को घरवालों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना करके हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर भाकियू पदाधिकारी भी गांव पहुंच गए। सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घरवालों को समझाकर शांत किया। आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार करवाया।   

विज्ञापन


घटना महिगवां थाना क्षेत्र के भिखारीपुर की है। यहां शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे महेंद्र यादव (25) का शव खेत में लगे नीम के पेड़ की डाल से गमछे से लटका मिला। मामले में मृतक के बड़े भाई जितेंद्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने बबलू, संजय, पप्पू निवासी भिखारीपुर व राहुल निवासी खजुरी, कन्हैया निवासी मुन्नुपुरवा पर हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

गिरफ्तारी के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुआ परिवार

रविवार की सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। साथ ही भाकियू पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने घरवालों को समझाकर शांत किया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में दोपहर 1:00 बजे चौक में अंतिम संस्कार किया गया।


प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि महेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed