फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man beaten cruly

युवक को पीटा, हाथ-पैरों में ठोक दिए कील-कांटे

Wed, 10 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
man beaten cruly
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में रुपये के लेनदेन के विवाद में हमलावरों ने युवक को जमकर पीटने के बाद उसके हाथ-पैरों में कील व कांटे ठोंक दिए। इसके बाद मृत समझकर उसे नहर किनारे फेंककर भाग गए। वहीं, युवक के बचने की जानकारी मिलने पर उसे मारने फिर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे, हालांकि इसमें सफल नहीं हो सके। उधर, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन तो शुरू की, लेकिन कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार के बालाजी विहार निवासी शुभेंद्र प्रताप सिंह (25) हजरतगंज स्थित सैमसंग के शोरूम में नौकरी करता है। 27 फरवरी की रात वह टहलने के लिए घर से निकला, इसके बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया। आसपास तलाशने पर भी कुछ पता न चलने पर परिवारीजन ने जानकीपुरम थाने में सूचना दी। 28 की सुबह शुभेंद्र जानकीपुरम में ही नहर के पास मरणासन्न हालत में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके हाथ-पैरों में कील व कांटे ठोक दिए गए थे। सिर पर भी गंभीर चोट थी। शुभेंद्र को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

परिवारीजन की तहरीर पर जानकीपुरम पुलिस ने एक मार्च को रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, शुभेंद्र के परिवारीजन ने शुभम अग्रवाल व राघवेंद्र उर्फ गौरव पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया कि दोनों से शुभेंद्र का रुपयों के लेनदेन का विवाद था। वहीं, इंस्पेक्टर जानकीपुरम बृजेश सिंह का कहना है कि शुभम अग्रवाल और राघवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर किसी से कहा ‘बच गया है’
भाई आशीष के मुताबिक शुभेंद्र के बच जाने की जानकारी मिलने पर एक मार्च की देर रात दो संदिग्ध युवक बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। फिर शुभेंद्र के बेड के पास ही खड़े होकर फोन पर किसी से कहा कि ‘बच गया है’। भाई पर खतरा भांपकर आशीष ने उनसे परिचय पूछा तो दोनों तेजी से बाहर निकले और बाइक से भाग गए। आशीष की मानें तो दोनों शुभेंद्र पर हमला करने की नीयत से आए थे। थाने में इसकी सूचना देने पर इमरजेंसी वार्ड में शुभेंद्र की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
मामले में जानकीपुरम पुलिस की लचर कार्यप्रणाली की शुभेंद्र के भाई अरुणेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की है। इसमें कहा कि वारदात के कई दिन बीतने पर भी पुलिस कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed