{"_id":"62cddbf4b289bd32f077ef70","slug":"man-beaten-and-try-to-burn-him-lucknow-news-lko6392268148","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा किया, पेड़ से बांधकर पीटा, जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को अगवा किया, पेड़ से बांधकर पीटा, जलाने का प्रयास
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के लालनगर गांव में चोरी के संदेह में एक युवक को अगवा करने और फिर पेड़ से बांधकर पीटने के साथ ही पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
काकोरी इलाके के लालनगर गांव में एक मकान में चोरी हुई थी। इस मामले में गांव के ही वीरू पर कुछ लोगों ने संदेह जताया। आरोप है कि सोमवार रात विजयपाल, तेजपाल, महिपाल, राम प्रताप और रिंकू ने वीरूको अपनी कार से अगवा कर लिया। उसे हरदोई की तरफ कूड़ा प्लांट पलेहेंदा के पास जंगल में लेकर गए जहां पेड़ से बांधकर पीटा। पीड़ित वीरू ने बताया कि जब उसने जुर्म कुबूल नहीं किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी कनपटी पर अवैध असलहा लगाकर जुर्म कुबूल करने को कहा। आरोप है कि दबंगों ने वीरू के ऊपर पेट्रोल डाला और जलाने की धमकी दी। जलाने की कोशिश के दौरान डरे सहमे वीरू ने जुर्म कुबूल कर लिया। इसी दौरान दबंगों ने उसका वीडियो बना लिया।
एक सप्ताह पहले हुई थी चोरी
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के अनुसार, लालनगर गांव निवासी तेजपाल यादव के घर एक सप्ताह पूर्व बंद मकान में चोरी हो गई थी। पड़ोस के ही गांव हरदोइया के युवक वीरू यादव पर संदेह जताया था। सोमवार शाम सात बजे वीरू को गांव के विजयपाल, तेजपाल, महिपाल, राम प्रताप व रिंकू ने अगवा किया था। आरोपियों ने वीरू को पीटने के बाद धमकी दी कि जिनका नाम हम बता रहे हैं, उनके नाम पुलिस के सामने लेना है। वीरू के गर्दन पर रस्सी से कसे के निशान मिले हैं। वहीं शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। वहीं उसकी तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।