फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man attacks his wife for her girlfriend

अवैध संबंध बनाने से रोका तो काटी पत्नी की नाक

Wed, 06 May 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुंघटेर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुंघटेर (बाराबंकी) Updated Wed, 06 May 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
man attacks his wife for her girlfriend

बड्डूपुर क्षेत्र में पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। सोमवार की रात अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद में पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट डाली।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले गए। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से भी की है।

घुंघटेर क्षेत्र में ग्राम परवरभारी निवासी वीरेंद्र रावत पुत्र प्रेम कुमार रावत की शादी चार वर्ष पूर्व सुषमा देवी (25) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सुषमा को पति के गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई।
विज्ञापन

 
इस बात को लेकर सुषमा व वीरेंद्र के बीच कहासुनी होने लगी। सुषमा ने सास-ससुर के साथ अपने माता- पिता से शिकायत की। परिवारीजनों के समझाने पर भी वीरेंद्र ने महिला से संबंध कायम रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को भगाया घर से

man attacks his wife for her girlfriend

महिला से संबंध रखने का विरोध करने पर पत्नी को घर से भगा दिया। पांच माह से सुषमा दो बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व वह ससुराल गई तो पति के अवैध संबंधों को लेकर फिर विवाद हो गया।

इस पर वह फिर मायके चली गई। मायके में सोमवार रात सुषमा खेत जा रही थी तभी रास्ते में वीरेंद्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुषमा की नाक कट गई। गंभीर रूप से घायल सुषमा के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए।

इस बीच आरोपी पति भाग निकला। मायके वाले सुषमा को उपचार के लिए सीएचसी घुंघटेर ले गए जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुषमा की मां लल्ली रावत ने आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed