फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man attacked on a friend in lucknow

दावत के बाद दिव्यांग दोस्त पर किया धारदार हथियार से हमला, लकड़ी की गुमटी में बंद कर भागा

Tue, 19 Nov 2019 03:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
man attacked on a friend in lucknow
हमले में घायल राजेश - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में रविवार को शराब व मुर्गा की दावत के बाद राम नारायण साहू ने अपने दोस्त राजेश रावत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना एल्डिको पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी पर हुई। यही नहीं, इसके बाद राजेश को उसकी गुमटी में बंद कर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


सुबह उधर से गुजरे राहगीर ने पीड़ित के कराहने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों दोस्त दिव्यांग हैं। घायल के पिता राम नरेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एल्डिको चौकी प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि बाराबंकी निवासी राजेश रावत (30) चौकी के पास ही गुमटी डालकर हेलमेट बेचता है। उसके बगल में प्रतापगढ़ निवासी राम नारायण साहू ई-रिक्शा चलाता है। रविवार को दोनों ने गुमटी के बाहर खाना बनाया और दावत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

man attacked on a friend in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई तो राम नारायण साहू ने राजेश पर धारदार हथियार से हमला कर कर दिया। इसके बाद उसे उसकी लकड़ी की गुमटी में बंद करके बाहर से ताला लगाकर भाग निकला। सोमवार सुबह करीब 8 बजे जब पड़ोस में एक ठेला लगाने वाला आया तो उसने गुमटी के पास खून पड़ा देखा।

गुमटी से राजेश की कराहने की आवाज सुनी तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस आई तो पुलिस ने गुमटी का ताला तोड़ा तो राजेश घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने राजेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed