{"_id":"688d2249ce81f5d4a20ada99","slug":"man-arrested-for-threatening-to-bomb-railway-station-lucknow-news-c-13-lko1070-1320584-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
लखनऊ। चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को जीआरपी ने शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर नौ के पास से गिरफ्तार किया। उसने एक लड़की के दोस्त को सबक सिखाने के लिए यह हरकत की थी।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि 31 जुलाई की रात सीतापुर स्टेशन पर फोन कर किसी ने चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। जीआरपी चारबाग कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जीआरपी ने दिए नंबर पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद आरपीएफ के साथ मिलकर ट्रेनों की जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
जीआरपी ने फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया, जो शुक्रवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर नौ के आउटर की ओर चालू मिला। एसआई अवधेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल अमन कुमार ने मौके पर पहुंचकर सीतापुर के ग्राम सरौराकला निवासी 27 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ सिद्धार्थ को पकड़ लिया। आरोपी चीनी मिल में काम करता है। वह एक लड़की को फोन करता था। उसके मित्र ने संतोष को हड़काया था। उसे फंसाने के लिए संतोष ने यह हरकत की थी।