{"_id":"67cc8f19d988f83c7c05bc34","slug":"man-arrested-for-stealing-jewellery-from-girlfriends-house-to-buy-honey-singh-concert-tickets-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1108904-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हनी सिंह के कॉन्सर्ट का टिकट खरीदने के लिए प्रेमिका के घर से चुराए जेवर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हनी सिंह के कॉन्सर्ट का टिकट खरीदने के लिए प्रेमिका के घर से चुराए जेवर, गिरफ्तार
Sun, 09 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हनी सिंह के कॉन्सर्ट का टिकट खरीदने के लिए प्रेमिका के घर से चुराए जेवर, गिरफ्तार
लखनऊ। पारा पुलिस ने देवपुर निवासी युवती के मकान से लाखों के जेवर चुराने और माल खरीदने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण विहार निवासी विकास सैनी व ठाकुरगंज निवासी सराफ विपिन कुमार मौर्य है। विकास ने अपनी प्रेमिका के मकान से जेवर चुराकर विपिन को बेच दिए थे। मिली रकम से उसने 70 हजार की ब्लैक में हनी सिंह के कॉन्सर्ट की टिकट खरीदी थी। वहीं, सराफ ने जेवर गला कर सोने की चेन बना दी थी। पीड़िता की रिश्तेदार उत्तराखंड चमोली नंदानगर निवासी ऊषा बिष्ट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बैंक एजीएम के मकान में चोरी करने वाले गैंगस्टर व दो अन्य गिरफ्तार
गोरखपुर में एसबीआई के एजीएम श्रीकांत तिवारी के कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी में बने मकान में चोरी करने वाले गैंगस्टर नितेश व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह गिरफ्तार आरोपी ऐशबाग का अमित कुमार, अभिषेक सिंह व हरदोई के माधौगंज का नितेश शर्मा है। आरोपियों ने बुधवार को मकान से 12 लाख रुपये व 10 लाख के जेवर चुराए थे। तीनों के पास से 1.47 लाख नकदी, जेवर व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। आरोपियों के खाते में जमा 5.72 लाख पुलिस ने फ्रीज किए हैं। वारदात में शामिल राजाजीपुरम के अर्जुन अरोड़ा व उन्नाव के बेहटा के पिकल सिंह की तलाश की जा रही है।